Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजागरूक नागरिकों ने उठाईं जनहित की मांग

जागरूक नागरिकों ने उठाईं जनहित की मांग

जागरूक नागरिकों ने उठाईं जनहित की मांग

स्याना/बुलंदशहर, 

मनोज सिंहल (जन सागर टुडे)। समाजसेवी ललित त्रिवेदी तथा उनके जागरुक साथियों ने स्याना नगरपालिका अधिशासी अधिकारी से जनहित सुविधाओं को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। ईओ को संबोधित मांगपत्र नगरपालिका में दिया गया है। नगर में स्थापित वाटर कूलर सुचारु कराए जाने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नये वाटर कूलर स्थापित कराए जाने की मांग की गई है। नगर में स्थान-स्थान पर रखे हुए पुराने टूटे पड़े कूड़ेदान हटवाकर नए कूड़ेदान रखवाए जाने की मांग करते हुए कारण स्पष्ट किया है कि टूटे कूड़ेदानों से कूड़ा बाहर फैला जाता है, जिससे संक्रमण की स्थिति बन सकती है। मौजूदा गर्मी के मौसम में मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने की दिशा में मच्छरनाशक गुणवत्तापूर्ण दवा के घोल का नियमित स्प्रे कराए जाने की मांग की गई है। ग्रीष्म ऋतु में जीव जंतुओं की जरूरत के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थल चिन्हित कर जीव-जंतुओं के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित शहीद स्तंभ परिसर में पौधों की सिंचाई हेतु तथा सफाई हेतु वॉटर कनेक्शन स्थापित कराए जाने की मांग भी की गई। मांगपत्र दिए जाते समय समाजसेवी ललित त्रिवेदी,ऋषभ त्रिवेदी, रिफाकत खान, अनिल वाल्मीकि, परवेज हाशमी आदि जागरूक नागरिक साथ रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img