*श्री राम कृष्ण कन्या इंटर कॉलेज किसौली की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम*
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/अगौता/उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में विकासखंड क्षेत्र अगौता के ग्राम किसौली स्थित श्री राम कृष्ण कन्या इंटर कॉलेज, किसौली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 89% रहा, जो उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक है। विद्यालय की मेधावी छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से शीर्ष स्थान
प्राप्त किए। प्रथम स्थान पर नैन्सी पुत्री चंचल कुमार ने 80.4% अंक प्राप्त किए।
द्वितीय स्थान पर वैशाली चौहान पुत्री तरुण कुमार ने 74.6% अंक हासिल किए,तृतीय स्थान पर तनु शर्मा पुत्री सुधीर शर्मा ने 73.2% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र सिंह ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी। साथ ही उन्होंने उन छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जो इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सकीं, और उन्हें आत्म-सुधार तथा निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी सभी सफल छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।






