यूपी पुलिस में एसआई के पदों में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर विधायक को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा रविंद्र प्रताप सोलंकी के नेतृत्व में विधायक को सौंपा ज्ञापन।
जेवर/गौतमबुधनगर/बुलंदशहर/ विधानसभा जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यार्थियों ने शनिवार को विधायक के आवास रबूपुरा पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। तथा विधायक द्वारा सभी अभ्यार्थियों को आश्वासन दिया कि यह कार्य अवश्य किया जाएगा। इस मौके पर योगेंद्र सोलंकी रविंद्र प्रताप सोलंकी लवकुश ठाकुर राहुल सिंह प्रेमचंद सिंह प्रमोद गौड़ आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।






