Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRअम्बे हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 

अम्बे हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 

साहिबाबाद

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमेशा की तरह इस रविवार को भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन साहिबाबाद के लाजपत नगर में स्थित अम्बे हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में  सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया।

स्थानीय लोगों ने अम्बे हॉस्पिटल में पहुंचकर कैंप का फायदा उठाते हुवे अपनेवश्वस्य की जांच कराई जिसके अंतर्गत लगभग 280 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई ।
इस दौरान कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज के साथ हॉस्पिटल के  डायरेक्टर डॉ भारद्वाज, डॉ जी एस चौहान, डॉ भरत,डॉ नीला एवं मिसेज हांडा मौजूद रही ।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज का स्वागत और सम्मान अम्बे हॉस्पिटल की प्रबंधन कमेटी ने फूलों के बुके देकर किया ।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच  तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई । इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में किडनी रोग की सभी समस्याओं का समाधान एवं हड्डियों के गुणवत्ता की जांच के साथ साथ भ ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच  भी की गई । शिविर लगाए जाने के दौरान सभी प्रकार के लैब जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट एवं एक्सरे , अल्ट्रासाउंड, सी टी स्कैन पर 30 प्रतिशत की छूट दी गई थी जिसका पूरा फायदा वह पर आए हुवे मरीजों ने उठाया  । मरीजों की निःशुल्क जांच के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ भविष्य, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ देवव्रत राय,जनरल सर्जन डॉ केतन, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ मेघना भारद्वाज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि नेहरा एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा चौहान मौजूद रहे  ।
इनके अलावा हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से कैंप के सहयोगियों में उत्तम कुमार शर्मा, हॉस्पिटल के मैनेजर टी एन शुक्ला,नरेश कुमार,प्रदीप उपाध्याय,शिवम त्यागी, देसराज,शशि,किरण,नेहा,शिवानी,एवं अंजू नायर मौजूद रही और कैंप को सफल बनाया ।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गिनाई आयुष्मान योजना की उपलब्धियों
अम्बे अम्बे हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर  द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज ने आयुष्मान योजना की उपलब्धियों को गिनाया ।
स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज  ने संबोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के माध्यम से लाखों जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी पात्र हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। वहीं शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच करवाई
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img