*भाजपा राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने क्षेत्र के सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना*

29 मार्च 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने नगर व क्षेत्र के सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पारस प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को लाइव देखा व सुना।
—-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपने प्यारे देशवासियों से आज के युद्ध के वातावरण में कहा मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरूक रहे, अफवाहों के बहकावे में ना आए। सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाए।
—-हमें खाने के तेल में 10% की कटौती भी करनी है।
छोटे-छोटे प्रयासों से आप मोटापे और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से दूर रहेंगे।
—–प्रधानमंत्री ने कहा निश्चित तौर पर यह चुनौती पूर्ण समय है मैं आज *मनकीबात* के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि—हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है।
—-प्रधानमंत्री ने कहा दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमें वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक से देश का जो सामर्थ बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।
मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर में वहां उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहीं बात को ध्यान में रखने को कहा उन्होंने कहा हमें एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देते हुए बन रही आज की परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना है व किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंगत रामपाल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, सुभाष , वरिष्ठ समाजसेवी राजवीर सिंह, महेश वर्मा,अनिमेष अगस्तिन सभासद, प्रदीप शर्मा, विद्यावती तोमर, मीनू गोयल, गगन प्रजापति ,जितेंद्र कंसल, मनोज नागर ,आदि सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।






