*“उत्तर प्रदेश की उड़ान – पूरे भारत की शान”*
विशेष संवाददाता डीके निगम
जेवर/नोएडा/बुलंदशहर/शनिवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर के जेवर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण का भव्य लोकार्पण किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जनपद बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में बुलंदशहर जिले से लगभग 600 बसों के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान एव जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि दीपक दूल्हेरा नीरज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय स्वागत किया।
यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास को नई दिशा देगा। इससे क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं के लिए व्यापक रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। एयरपोर्ट का निर्माण इसके लगभग 150 किलोमीटर की परिधि में विकास की नई इबारत लिखेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, समृद्धि में वृद्धि होगी और जनसामान्य के जीवन स्तर में आमूलचूल परिवर्तन आएगा।
इस गरिमामय अवसर पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया नोएडा के विधायक पंकज सिंह सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
यह आयोजन प्रदेश के विकास, सुशासन एवं “नए उत्तर प्रदेश” की संकल्पना को साकार करने की दिशा
बुलंदशहर जिले से विधायक गण जनप्रतिनिधि गण जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि दीपक दुलेरा,नीरज चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री अजय
त्यागी ,संजय गुर्जर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, नागेंद्र सिंह, ऊषा बंसल अभय गर्ग जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह,हितेश गर्ग,दिवाकर सिंह,कुलदीप चौधरी, पवन लोधी,लोकेंद्र चौधरी, रीता लोधी, जिला मंत्री गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, ऋषभ पंडित, दिव्यांश त्यागी, मधुर चौहान, जिला मंत्री संतोष राजपूत,मोहित मावी, दामिनी गौड़,जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,सचिन शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, आईटी जिला संयोजक अंशुल अगवाना ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह,नवीन शर्मा ,राहुल गुर्जर,सहित मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






