Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशवाराणसी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली के...

वाराणसी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार 

जनसागर टुडे 

बीच लाइन में घुसाते थे दर्शनार्थी को, अधिकतर से पैसा लेकर हो जाते थे गायब

वाराणसी – श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन के नाम पर दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार और वसूली के मामले में दशाश्वमेध पुलिस ने बुधवार को गेट नंबर दो से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दर्शनार्थी बनकर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा। कुछ आरोपियों को दर्शनार्थियों की शिकायत और सीसी कैमरों की निगरानी के दौरान चिह्नित किया गया।
दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज अनुजमणि तिवारी को सूचना मिली कि सुबह गेट नंबर दो, वाराही देवी मंदिर के पास कुछ दर्शनार्थियों से दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। इस पर एसआई विजय कुमार सिंह, एसआई अरविंद कुमार यादव, एसआई शुभम सिंह, एसआई रवि सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजन सिंह, रवि प्रकाश और सचिन ने सीसी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, सुबह के समय वाराही देवी मंदिर के पास काफी भीड़ थी। इस दौरान आरोपी अलग-अलग टोलियों में दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन कराने और बीच लाइन में घुसाने के नाम पर अन्य लोगों से दुर्व्यवहार कर रहे थे। साउथ से आने वाले ग्रुप को भी झांसा देते थे कि तुरंत दर्शन करा देंगे। इस बीच पैसा लेकर बीच रास्ते से ही फरार हो जाते थे। ऐसी सूचनाएं पहले भी मिल रही थीं। नवरात्र को देखते हुए सक्रिय हुई टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img