गाजियाबाद– पवित्र रमजान माह के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं समाजसेवी परवेज पाशा ने सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। इस पवित्र महीने में रोजा रखकर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं।
समाजसेवी परवेज पाशा ने कहा कि रमजान हमें संयम, त्याग और सेवा की भावना सिखाता है। इस महीने में लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि रमजान के इस पाक महीने में आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति को बढ़ावा दें।
उन्होंने आगे कहा कि रमजान का महीना समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी देता है। परवेज पाशा ने समाज के लोगो से यह निवेदन भी किया कि सभी को मिलजुल कर समाज में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।






