गंगा का जल स्तर बढ़ने से सब्जी की पालेज बर्बादी के कगार पर किसान चिंतित।
बुलंदशहर अहार क्षेत्र में स्थित सिद्ध बाबा गंगा घाट पर अचानक गंगा का जलस्तर शुक्रवार शाम से बढ़ जाने के लगातार कटान जारी है। जिससे किसानों द्वारा गंगा किनारे पालेजो में टमाटर,लौकी, करेला आदि सब्जी की फसल को गंगा कटान से नष्ट हो रही है।
करीब छः महीने से इनके परिवार के लोग मेहनत मजदूरी कर, लाखों रुपए की खाद,दवा लगा रहे थे लेकिन अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ जाने खेतों में खड़ी हुई फसलों का नष्ट हो रही है।पालेज मालिक छोटेलाल ने बताया कि करीब दस बीघा पालेज लगाई गई थी जिसमें से अब तक करीब पांच बीघा पालेज गंगा द्वारा काट दी गई है और कटान अभी जारी है।






