इंदिरापुरम– गाजियाबाद पुलिस ऐसे स्पा सेंटरों पर छापा मार रही हैं जहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है । हाल ही में एक नामचीन होटल में भी पुलिस ने छापा मारा था जहां स्पा सेंटर के बहाने ऐसा ही गंदा धंधा चल रहा था और कई युवतियों को वहां से मुक्त भी कराया था । बाद में पता चला कि ये कारोबार भाजपा के ही किसी सफेदपोश नेता के संरक्षण में चलाया जा रहा था ।

गाजियाबाद पुलिस की इतनी एक्टिविटी के बावजूद भी इंदिरापुरम में ऐसे गंदे धंधे वाले कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है । इंदिरापुरम के शक्तिखंड में स्थित वन होटल वन मॉल के अंदर चल रहे स्पा सेंटरों का नाम भी इस तरह के कारोबार को लेकर काफी चर्चाओं में है ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पर स्पा सेंटर नियमों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
निवासियों का कहना है कि वन होटल वन मॉल में चल ऐसे स्पा सेंटरों में देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां होती हैं और बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। यह चल रहे स्पा सेंटर के गुर्गे मॉल के चारों ओर फैले रहते है और ग्राहक की तलाश में रहते है ।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यह चल रहे इन स्पा सेंटरों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और इन्हें बंद करवाया जाए ।इन स्पा सेंटरों में कई बार नाबालिक लड़कियों भी नजर आई है । स्थानीय पुलिस इसके बारे में सब कुछ जान कर भी अंजान बैठी है ।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन स्पा सेंटरों पर सख्त कार्यवाही जरूरी है। यदि देखा जाए तो यह मामला सिर्फ एक वन होटल वन मॉल का नहीं है क्योंकि ऐसे अवैध देह व्यापार वाले स्पा सेंटर का जाल पूरे इंदिरापुरम में फैला हुआ है ।






