*नगर गुलावठी में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन*
जन सागर टुडे संवाददाता राजीवअग्रवाल
गुलावठी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर के श्री रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल संतपुरा आश्रम कनखल हरिद्वार के अध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री एवं लाल डेरा भजनगढ़ गुरुद्वारा अमृतसागर रुद्रपुर से संत विक्रमजीत सिंह रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर फिल्म उदयपुर फ़ाइल के निर्माता अमित जानी एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री विजय शंकर तिवारी रहे। मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू को अपनी संस्कृति को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने युवा व बच्चों पर ध्यान देने की भी बात कही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती शिशु मंदिर, रेड रोज स्कूल, व माइकल डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम की भव्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की संख्या सर्वाधिक रही।






