कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका दीदी का डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ मनरेगा व कॉर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव
के साथ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता ने केक काटकर मनाया जन्मदिन।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर में कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता ने शिव चौक अनूपशहर नगर में एकत्रित होकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व केरल से सांसद प्रियंका दीदी का जन्मदिन केक काटकर एवं नगर में केक वितरण कर तथा एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी उपाध्यक्ष सलाम खान व संचालन वरिष्ठ नेता बबलू कुरैशी ने किया जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर व मनरेगा कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी को न्याय प्रिय के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पद चिन्ह पर चलकर देश के आम नागरिकों को तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने हेतु उनके द्वारा किए गए संघर्ष और प्रयास के क्रम में उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में दिए गए 40% टिकट महिलाओं का जिक्र कर तथा लड़की हूं लड़ सकती हूं तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए व कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता के साथ खड़े होकर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत कर उत्तर प्रदेश व देश में तानाशाह सरकार व भाजपा की नफरत की सोच के खिलाफ साहसिक नेता बताते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ रहने व कामना करते हुए पार्टी को मजबूत कर प्रियंका दीदी को मजबूत करने का आह्वान किया जन्मदिन समारोह में प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा विनय सोती, राजेंद्र शर्मा, कौशल शर्मा, आदित्य गौड़, रायसिंह प्रधान, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रज्ञा गौड़ कोऑर्डिनेटर, सलाम खान, मंडल अध्यक्ष इमरान, बबलू कुरैशी, राजकुमार शर्मा,किरणपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नेमपाल सिंह , मोहन सरीन ,शुभान, मास्टर अमीनुद्दीन, इस्तकार भाई, सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।






