शातिर चोरों/ लुटेरों के साथ थाना खुर्जा नगर पुलिस की हुई मुठभेड़,
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण, अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व घटना मे प्रयुक्त गाडी बरामद।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर थाना खुर्जा नगर पुलिस गुंडा खेड़ा नहर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक ग्रे रंग की कार आती हुई दिखाई दी जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर कार को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर बदमाशो की कार कुछ दूरी पर पडे बालू मे फंस गयी। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिनको अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान 1. सोनू सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी मकान न0 202 गली न0 02 ताहिरपुर शाहदरा दिल्ली (घायल) 2. अंकित पुत्र भिरगू नाथ सिंह निवासी मकान न0 3 सी.ए ताहिरपुर शाहदरा दिल्ली के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी के आभूषण, मोबाइल, अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व घटना मे प्रयुक्त गाडी बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरे है जिनके द्वारा दिनांक 30/09/2025 व दिनांक 16.09.2025 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0 922/25 धारा 305 बीएनएस व मुअसं- 868/25 धारा 331(4),305 बीएनएस पंजीकृत है। बदमाशों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया है कि
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-* कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय निरीक्षक दिग्विजय नाथ शाही, उ0नि0 प्रीतम सिंह, उ0नि0 मनीष कुमार यादव है0का0 रवि कुमार, है0कां0 रचित कुमार, है0कां0 देवेन्द्र सिह, कां0 संदीप कुमार, कां0 अंकुश कुमार, का0 चन्द्रभान सिंह, का0 कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।