Tuesday, October 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ायें, जो चुप हैं उनको वाणी दें।

जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ायें, जो चुप हैं उनको वाणी दें।

जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ायें, जो चुप हैं उनको वाणी दें
*भाविप द्वारा महासमूहगान-2 का आयोजन*
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
बुलंदशहर/ डिबाई। राष्ट्र भक्ति गीतों के गायन की श्रृंखला “राष्ट्रीय महासमूहगान” का आयोजन राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद प्रतिवर्ष देश के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में आयोजित करती है। इसी क्रम में स्थानीय भारत विकास परिषद डिबाई शाखा द्वारा अपने द्वितीय महासमूहगान कार्यक्रम का आयोजन जनता इंटर कॉलेज धरमपुर में किया। “जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ायें, जो चुप हैं उनको वाणी दें। पिछड़ गये जो उन्हें बढ़ायें, प्यासी धरती को पानी दें।”सरीखे प्रेरणाप्रद गीत के सामूहिक गायन में विद्यालय के 800 से अधिक छात्र छात्राओं ने सहभागिता करते हुए सामूहिक गायन किया। छात्र-छात्राओं के मन में देश प्रेम की भावना और परोपकार के विचारों के अंकुरण के उद्देश्य से भारत विकास परिषद महासमूहगान का आयोजन उन सभी विद्यालयों में करती है जहां छात्र संख्या 500 से अधिक हो।
             कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के प्रधानाचार्य बी पी राजपूत ने भाविप के सदस्यों का कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। गुरु सम्मान की परंपरा का निर्वहन करते हुए भारत विकास परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पी पी सिंह और गिरीश गुप्ता तथा शाखा कोषाध्यक्ष नौरंगी लाल ने प्रधानाचार्य बी पी राजपूत को उनके कार्यकाल में विद्यालय में किए गए शिक्षण और भवन नवप्रवर्तन के लिए शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। कक्षा 12 की छात्र कुमारी चांदनी राजपूत ने कविता के माध्यम से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रवक्ता पनवेश कुमार के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में  चंद्रपाल सिंह धर्मेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र कुमार तिवारी ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में प्रतिवर्ष राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के कार्यक्रमों के आयोजन धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में ऐसी कार्यक्रमों हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद सचिव बीके राय प्रवक्ता ने किया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img