जनसागर टुडे
आजमगढ़/ सूरज सिंह – आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक नगर में कार्यरत उपनिरीक्षक (गोपनीय/स्टेनो) संजीव पाण्डेय को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और निष्ठा के आधार पर निरीक्षक (गोपनीय) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने संजीव पाण्डेय के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहे।उपनिरीक्षक संजीव पाण्डेय ने अपने दायित्वों का हमेशा समर्पित और कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके इस प्रमोशन से विभाग की कार्यकुशलता और मजबूती बढ़ेगी।