जनसागर टुडे
आजमगढ़ पल्हना / सूरज सिंह – आजमगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बोलना पुलिस चौकी पर अनोखी पहल देखनें को मिला | उच्च प्राथमिक विद्यालय पल्हना की कक्षा 8 की छात्रा अवंतिका कुमारी ने एक दिन के लिए पुलिस चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली | अवंतिका ने आत्मविश्वास के साथ जनसुनवाई की | जनसुनवाई में तीन समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और उन्हें गंभीरता से दर्ज किया साथ ही पुलिसकर्मियों को इन समस्याओं को शीघ्र व न्यायपूर्ण समाधान के निर्देश दिए | इस अवसर पर अवंतिका कुमारी ने बताया कि सरकार की या योजना छात्राओ और बेटियों को प्रेरित करती है कि वह पढ़ाई कर ऐसा मुकाम हासिल करें और लोगों की समस्याओं का समाधान करें | उनके व्यवहार, समाधान और फैसलों की सभी ने सराहना की | लोगों ने कहा कि यह पहल छात्राओं को नई दिशा देती है और उनमें अच्छे ज्ञान का उजागर करती है | चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह नें महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनके आत्मरक्षा व अधिकार के लिए सरकार द्वारा चलाए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076,112,118 के बारे में पूरी जानकारी दिए | इस कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्हना और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पल्हना की छात्राओं ने भाग लिया |