जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर बाजार के बिच मे स्थित त्रिमूहानी के नजदीक स्थित सिवाला परिसर मे वाटर कूलर और व हैंड के खराब स्थिति से श्रद्धालू व बाजार परिसर के लोग परेशान है | मंदिर प्रांगण मे प्रतिदिन लोगो पूजा पाठ के लिए आते है साथ ही छेत्र के लोग शादी विवाह के लिए लोग लड़की लड़के को दिखाने के लिए एकत्रित होते है, साथ ही बजार के कई व्यापारी भी वही के वाटर फ़िल्टर या हैंड पंप का इस्तेमाल करते है | लेकिन सभी को पिने के पानी के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है | वही बाजार मे आए दूर दराज के लोगो को भी पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है |






