जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर/ सूरज सिंह- आजमगढ़ के मेहनाजपुर मे स्थित शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रशाद सिंह व प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं व उपस्थित जन समूह ने एक साथ एक स्वर में राष्ट्रीय गान गाया। उसके बाद स्कूल के प्रबंधक के साथ सभी अध्यापक व अध्यापिकाओ ने देशभक्तो के चित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। उसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के देशभक्तों की झांकी ने सबका मन मोह लिया। मंच पर छात्र व छात्राओं ने वंदे मातरम, ए मेरे वतन के लोगों, सबसे प्यारा देश हमारा है, ओ देश मेरे जैसे गीतों पर नृत्य एवं गीतों के माध्यम से समा बांध दिया।
विद्यालय प्रबंधक शिवप्रशाद सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहाँ 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हम सभी के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में, हम सब मिलकर अपने देश की स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं। 15 अगस्त, 1947 को, हमारा देश ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई। आज, हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बलिदान को याद करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह ने बताया कि यह स्वतंत्रता दिवस, हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना है। हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना है, ताकि हमारा देश प्रगति कर सके। हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सुधार करने के लिए मिलकर काम करना होगा।
उप प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज, मैं स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के दिन आप सभी से यह आग्रह करता हूँ कि हम सब मिलकर अपने देश को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। हमें अपने देश के विकास के लिए काम करते रहना है। मैं स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।
शिव चिल्ड्रन पब्लिक मेहनाजपुर के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में स्कूल के
अध्यापक गण मनमोहन सिंह, राजीव सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, अरविंद दीक्षित, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सदन प्रजापति, रोहित ,राहुल प्रजापति , शिशिर यादव, अध्यापिका दीक्षा ,अर्चना प्रियांशी सीमा , नीतू , प्रियंका , विनीता , छाया , दिव्या व स्कूल के सभी कर्मचारी रहे |