Monday, August 4, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशवार्ष्णेय वेलफेयर समिति डिबाई का तीज मिलन समारोह मनाया गया

वार्ष्णेय वेलफेयर समिति डिबाई का तीज मिलन समारोह मनाया गया

वार्ष्णेय वेलफेयर समिति डिबाई का तीज मिलन समारोह मनाया गया।

तीज मिलन समारोह में वार्ष्णेय महिलाएं डीजे पर खूब थिरकी

डिबाई,(बुलंदशहर): वार्ष्णेय वेलफेयर समिति डिबाई का तीज मिलन समारोह श्री शिव शक्ति कैलाश ज्ञान मंदिर डिबाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें वार्ष्णेय वेलफेयर समिति की चंदौसी से आई संस्था की प्रदेश अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, प्रदेश महामंत्री बृजवाला वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री रचना वार्ष्णेय, एवं कल्पना वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। संस्था की जिला अध्यक्षा चेतना वार्ष्णेय व जिला सचिव दीपशिखा वार्ष्णेय ने बाहर से आई मुख्य अतिथियों का स्वागत करके सभी पदाधिकारियों के गले में पटके पहनाये। कार्यक्रम शुरुआत से पहले मुख्य अतिथि ने श्री अक्रूर जी महाराज के चित्र पर दीप जलाया। वार्ष्णेय महिलाओं ने नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में नीता वार्ष्णेय प्रथम, प्रीति वार्ष्णेय द्वितीय,अंजली वार्ष्णेय तृतीय चुनी गई और प्रदेश अध्यक्ष लता वार्ष्णेय चंदौसी को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम का संचालन विनीता वार्ष्णेय और नविता वार्ष्णेय ने किया। इसी बीच भक्ति व फिल्मी गानों पर वार्ष्णेय महिलायों ने नृत्य करके खूब धमाल मचाया। इस मौके पर वार्ष्णेय वेलफेयर समिति की जिलाअध्यक्षा चेतना वार्ष्णेय, जिला सचिव दीपशिखा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष पूर्णिमा भंडारी, नगर सचिव अनीता वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय के अलावा साधना वार्ष्णेय,रेनू वार्ष्णेय, शैलेश वार्ष्णेय, रूबी वार्ष्णेय, ज्योति वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, नीता वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, मीनाक्षी वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, नमिता वार्ष्णेय, अनुराधा वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रेशु वार्ष्णेय, शशी वार्ष्णेय, अरुणा, गौरी, विनीता वार्ष्णेय एवं प्रचार मंत्री अंजली वार्ष्णेय व पारुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रही।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img