Sunday, July 6, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 96 शिकायतों में से 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप कर जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर/बुलंदशहर/ जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में तहसील शिकारपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया गया। समाधान दिवस में 96 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर मौके पर 20 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को सम्बंधित विभाग को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से किया जाए। खतौनी में नाम त्रुटि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही खतौनी में नाम सही कराकर संबंधित लोगों को खतौनी का वितरण भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ सुनील कुमार दोहरे, उप जिलाधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार पाल, तहसीलदार गौरव बिश्नोई सीओ मधुप कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img