गन्ना बुआई अध्ययन के लिए 55 सदस्य कृषक दल अमरोहा रवाना
जहांगीराबाद। नगर क्षेत्र में स्थि
त दी सहकारी चीनीमिल अनूपशहर क्षेत्र से 55 कृषकों का एक दल एक्सपोजर विजिट हेतु वेव शुगर इंडस्ट्रीज धनोरा जनपद अमरोहा को रवाना हुआ। दल को चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक राहुल यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं मुख्य गन्ना अधिकारी रामजी गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह दल वेव शुगर मिल के ग्रामों में जाकर वहां के किसानों द्वारा गन्ना की प्रजातियों, गन्ना बुआई की विधियों, ट्रेंच विधि सहफसली, रोग एवं कीट प्रबंधन पैड़ी प्रबंधन, का अध्ययन करेगें तथा कृषकों द्वारा अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक के बारे में किसानों से जानकारी संवाद के द्वारा प्राप्त करके उसे अपनाकर अपने आय में वृद्धि के साथ साथ अन्य कृषकों को प्रशिक्षण देगें। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने दल के सदस्यों से पैड़ी प्रबंधन की तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर उसे अपने खेत में प्रयोग करने के साथ-साथ अन्य कृषकों को जागरूक करने हेतु कहा मुख्य गन्ना अधिकारी ने सदस्यों से शुचिता के साथ अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपील किया। दल का नेतृत्व के.पी. सिसौदिया ने किया साथ में गन्ना पर्यवेक्षक ओम दत्त, विनोद कुमार, भंवर सिंह, राहुल वर्मा, अरुण कुमार, देश राज सिंह, अरविंद शर्मा, नागेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह सहित 55 कृषक रवाना हुए।
फोटो। झंडी दिखाकर दल को रवाना करते प्रबंधक।






