Saturday, July 12, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजिला कारागार में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

जिला कारागार में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

 

डीके निगम 

बुलंदशहर दीपोत्सव का पर्व दीपावली का त्यौहार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिला कारागार बुलन्दशहर में पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। दीपावली के महापर्व पर पूरे कारागार को अन्दर एवं बाहर से रंगबिरंगी जगमगाती लाइटों, फूल मालाओं से सजाया गया तथा प्रत्येक अहाते, चक्र एवं कार्यालयों के प्रांगण एवं अन्य स्थलों पर मनमोहक एवं अद्भुत रंगोलियॉ बनाई गई। दीपावली की तैयारियों के निहित प्रत्येक वर्ग/धर्म एवं उम्र के बंदियों द्वारा कारागार के सौंदर्यीकरण के कार्यो में स्वेच्छा से अपना अपना विशेष योगदान प्रस्तुत किया गया। इस महापर्व पर स्वयं सेवी संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये 21000 दीपकों एवं 1100 मोमबत्तियों को सायंकाल में कर्मचारियों एवं समस्त बंदियों के सहयोग से प्रज्वलित किया गया। दीपकों एवं मोमबत्तियों से प्रस्फुटित होता सकारात्मक प्रकाश चारों ओर सुशोभित हो रहा था। कारागार के सभी कार्मिकों एवं बंदियों के साथ मिलकर पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना, आरती कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की गई। इस अवसर पर कारागार प्रशासन द्वारा समस्त बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई तथा महिला अहाते में निरूद्ध महिला बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। इस प्रकार कारागार में दीपावली का पर्व बड़े ही धूम-धाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img