Friday, May 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशरामलीला में कलाकारों द्वारा दी जा रही शानदार प्रस्तुति।

रामलीला में कलाकारों द्वारा दी जा रही शानदार प्रस्तुति।

रामलीला में कलाकारों द्वारा दी जा रही शानदार प्रस्तुति।

डीके निगम/राहुल करण

बुलंदशहर रामलीला कमेटी अहार के तत्वावधान में आयोजित लीला में मां सरस्वती रामलीला मंडल सीकरी खानपुर के कलाकारों द्वारा भरत जी द्वारा शत्रुघ्न को स्वपन सुनाना, वशिष्ठ जी के बुलावे पर अयोध्या पहुंच कर कैकेई को भगवान राम के वन भेजने पर धिक्कारना, माता कौशल्या से रोष सहित मिलकर चित्रकूट में सभी नगरवासियों व गुरुओं के साथ जाकर मिलना, भगवान राम की खड़ाऊं लेकर लौटना, अनुसुइया द्वारा माता जानकी जी को उपदेश देने तक की लीला का मंचन बहुत ही शानदार ढंग से किया गया। कलाकारों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान मंच संचालक अरविंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, समाजसेवी राहुल करण, गैस एजेंसी मालिक मुकेश कुमार लोधी, अमित उर्फ जीतू लोधी आदि मौजूद रहे। उधर मां अवंतिका देवी मंदिर पर आज छठे नवरात्रि को भारी भीड़ रही। नवरात्रि मेले में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img