Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedप्रिया गुप्ता सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की गाजियाबाद की होंगी...

प्रिया गुप्ता सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की गाजियाबाद की होंगी मैयर प्रत्याशी

जनसागर टुडे

गाजियाबाद -सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस मे पार्टी की गाजियाबाद से मैयर प्रत्याशी के लिए श्रीमति प्रिया गुप्ता पत्नी श्री अंशुल गुप्ता(राष्ट्रीय अध्यक्षराष्ट्रीय कर्मठ पार्टी) के नाम की घोषणा की गई।प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी ने कहा उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में गाजियाबाद नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने एवं स्वच्छ एवं सुन्दर शहर बनाने के लिए गाजियाबाद का मैयर एक पढा लिखा समझदार व युवा नेतृत्व होना चाहिए इस लिए पार्टी ने इन चुनावों मे शिक्षित समझदार युवा प्रिया गुप्ता को गाजियाबाद से मैयर के लिए उतारा है।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी की मैयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता ने कहा की एक समय गाजियाबाद की पहचान विश्व के टॉप टेन उभरते शहरों मे थी,लेकिन आज हालात कैसे है ,मेरा पुरा प्रयास रहेगा कि गाजियाबाद पुनः विश्व मे अपना रुतबा कायम करें।
इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा पार्टी हर प्रकार शहीदों क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों की विचारधारा को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है पार्टी इस चुनाव मे भाजपा की पोल खोलेगी कि किस प्रकार नगर निगम गाजियाबाद पर केवल भाजपा ही काबिज रही है और केन्द्र व राज्य में भी बार बार भाजपा की सरकार बनती रही है लेकिन शहर के विकास के नाम पर जीरों है
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने कहा कि सुभाषवादी पार्टी की मैयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता को राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी का समर्थन रहेगा, यह हमारी संयुक्त प्रत्याशी होगीं।
प्रेस कांफ्रेंस मे मुख्य रूप से बी0एल0 बत्रा, मनोज ‘होदिया’ ,अनिल सिन्हा, बीरसिंह त्यागी, श्यामवीर सिंह यादव आदि भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img