Thursday, September 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनगर आयुक्त ने  विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, जाना निगम के...

नगर आयुक्त ने  विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, जाना निगम के आय-व्यय का हाल

जनसागर टुडे
गाजियाबाद – नगर निगम मुख्यालय गाजियाबाद में नगर आयुक्त  की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा  विभागीय अध्यक्षों के कार्यभार के बारे में विस्तृत चर्चा कीl अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, द्वारा सभी अधिकारियों के दायित्व तथा प्रभार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, उद्यान, जलकल, प्रकाश, निर्माण, अतिक्रमण, टैक्स, अन्य सभी निगम के कार्यों पर विभागीय अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा की साथ ही कार्यों में इंप्रूवमेंट लाने के लिए निर्देश दिए, सभी अधिकारियों ने विभाग में चल रही निगम योजनाओं के बारे में भी अवगत करायाl
गाजियाबाद नगर निगम के लेखा अधिकारी द्वारा बैठक में निगम के आय-व्यय का ब्यौरा दिया जिसमें किन किन मदों से निगम की आय बढ़ रही है विस्तृत चर्चा की गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग उद्यान विभाग के साथ-साथ विशेष रूप से टैक्स विभाग द्वारा अपनी विस्तृत जानकारी दी, गाजियाबाद नगर निगम का रेवेन्यू बढ़ाने पर विचार विमर्श किया, टैक्स से होने वाली आय, निगम संपत्ति से होने वाली आय, उद्यान विभाग के अंतर्गत नर्सरी से आए साथ ही कूड़े से होने वाली आय व अन्य कई योजनाओं के अंतर्गत जिनसे आए सृजित होती है विस्तृत चर्चा की गई, विभागों में होने वाले खर्च पर भी नगर आयुक्त महोदय द्वारा जानकारी मांगी गईl
बैठक में डॉ अनुज  उद्यान प्रभारी, डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सीटीएओ डॉक्टर संजीव सिन्हा, महाप्रबंधक जल आनंदी त्रिपाठी, लेखा अधिकारी गौतम जी संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ गौतम  तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेl
अक्टूबर के साथ साथ सभी त्योहारों पर निगम की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी- नगर आयुक्त
जहां शहर की सभी व्यवस्थाओं पर गाजियाबाद नगर निगम महापौर आशा शर्मा जी तथा नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में बेहतर कार्य कर रहा है वही बैठक के माध्यम से नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को त्योहारों पर विशेष व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया है सफाई व्यवस्था तथा सौंदर्य करण की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया, जिस के क्रम में शहीद स्थलों के साथ-साथ हरनंदी की साफ-सफाई तथा सौंदर्यकरण विशेष लाइटिंग, लैंडस्कैपिंग, तथा अन्य व्यवस्थाओं से कराने के लिए कहा गयाl गांधी जयंती, छठ पूजा, दीपावली, भैया दूज तक  त्योहारों पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिएl
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img