Sunday, November 29, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedइंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में ट्राइबल्स आफ इंडिया थीम पर आयोजित हुआ मेला

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में ट्राइबल्स आफ इंडिया थीम पर आयोजित हुआ मेला

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में ‘ट्राइबल्स ऑफ इंडिया’ थीम पर आयोजित हुए मेले में विद्यार्थियों ने बताई जनजातीय परंपरा, खान-पान, वेशभूषा, रहन-सहन और लाइफस्टाइल के आकर्षक रंग

उमंग फेट में जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल
चार घरों ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की जनजातीय विरासत को किया जीवंत, चटोरी गली रही आकर्षण का केंद्र
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
    इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम के वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ में भारत की जनजातीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। ‘ट्राइबल्स ऑफ इंडिया’ थीम पर आयोजित मेले में विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की जनजातीय परंपराओं, खान-पान, वेशभूषा, रहन-सहन और जीवनशैली को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक एवं परफॉर्मर योगेश योगी तथा न्यूज एंकर और कम्युनिकेशन कोच लिपाक्षी अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय के चारों हाउस ने अलग-अलग राज्यों की जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित किया। शक्ति हाउस ने राजस्थान, प्रेरणा हाउस ने मध्य प्रदेश, प्रगति हाउस ने जम्मू-कश्मीर तथा शांति हाउस ने हिमाचल प्रदेश की जनजातीय विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

विद्यार्थियों ने पारंपरिक खान-पान, पहनावे, रहन-सहन और जनजातीय समुदायों के व्यवसायों से जुड़े स्टॉल सजाए। मनोरंजक खेलों के स्टॉल, रोमांचक झूलों और विभिन्न गतिविधियों ने मेले में उत्साह बढ़ाया। वहीं, स्वादिष्ट सब्जियों से सजी ‘चटोरी गली’ विशेष आकर्षण रही, जहां लोगों ने विभिन्न सब्जियों का आनंद लिया।
उदघाटन डॉ. आशीष मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर भारत की सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसके सम्मान करने का अवसर देते हैं। जनजातीय समाज हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है और उसकी परंपराओं, कला, कौशल व जीवनशैली से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सांस्कृतिक व सामूहिक गतिविधियों की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल आयोजन श्रीमती राखी सिंह, श्री शैलेंद्र कुमार सिंह और उनके सहयोगियों के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। चारों हाउस के शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से ‘उमंग’ सांस्कृतिक विविधता और एकता का यादगार उत्सव बन गया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img