Monday, November 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़..सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस एवं अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का भव्य...

आजमगढ़..सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस एवं अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जनसागर टुडे

 

आजमगढ़..सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में छठ पूजा की पावन संस्कृति एवं परंपरा को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ महापर्व की महिमा और सांस्कृतिक महत्व को खूबसूरती से दर्शाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री सुकांक्षा अवस्थी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अनुशासन अपनाने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक श्री राजेंद्र यादव जी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सही राह पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी तथा सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दी।

पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, तालियों की गूंज और उत्साह से सराबोर रहा। खेल, संस्कृति और मनोरंजन से सजा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, प्रेरणा और यादगार पलों से भरा रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img