Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRदादरी में अतिक्रमण पर नगर पालिका का शिकंजा, 7 हजार रुपये का...

दादरी में अतिक्रमण पर नगर पालिका का शिकंजा, 7 हजार रुपये का चालान

जीटी रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ी मात्रा में सामान जब्त
दादरी, । नगर पालिका परिषद दादरी ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम नागरिकों को अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को चेयरमैन गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देशन में जीटी रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों पर 7,000 रुपये का चालान करते हुए बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देश पर अवर अभियंता जयपाल सिंह और उत्कर्ष तोमर के नेतृत्व में पालिका की टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए फड़, ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाया गया।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि नॉन-वेंडिंग जोन में दुकानदारों द्वारा अस्थायी रूप से दुकानें, फड़ और ठेले लगा दिए जाते हैं। इससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। नगर पालिका का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने देना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के सहयोग से निगरानी की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
नगर पालिका परिषद की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान राम प्रवेश पाल, बिजेंद्र, विक्रम, राजीव, सुधीर भाटी, फिरोज सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img