Thursday, October 22, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedएडीएम न्यायिक भरत राम यादव का निधन, बुलंदशहर प्रशासन में शोक की...

एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का निधन, बुलंदशहर प्रशासन में शोक की लहर

 

एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का निधन, बुलंदशहर प्रशासन में शोक की लहर

**ब्रेन हेमरेज के बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में कराया गया था ऑपरेशन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस**

 

जन सागर टुडे (सं) डीके निगम 

बुलंदशहर।बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ स्थित पीजीआई शिफ्ट किया गया था, जहां उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।

भरत राम यादव वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अधिकारी थे। वह वर्ष 2025 से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से फैजाबाद जिले के निवासी भरत राम यादव अपनी शालीनता, शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से बुलंदशहर प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। एक शालीन और मिलनसार अधिकारी के असामयिक निधन से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img