जनसागर टुडे
आजमगढ़ – आजमगढ़ मेहनगर विधानसभा की विधायक पूजा सरोज ने विजयदशमी के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधायक पूजा सरोज ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने, सत्य का साथ देने और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने मेहनगर विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से त्योहार को आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। विधायक पूजा सरोज ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर परिवार के जीवन में नई खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।






