हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी बोले—देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिशों का संगठन विरोध करेगा
जनसागर टुडे | गाजियाबाद।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता रविंद्र उर्फ गोविंदा समेत चार कार्यकर्ताओं के जेल से रिहा होने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि संगठन देश में माहौल खराब करने वाली गतिविधियों का विरोध करेगा और जरूरत पड़ने पर फिर से सक्रिय भूमिका निभाएगा।
पिंकी चौधरी ने जंतर-मंतर पर हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार उस समय संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया था, उसी तरह भविष्य में भी संगठन अपनी बात रखने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आने वाले समय में संगठन की गतिविधियां और व्यापक होंगी तथा इसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने समर्थकों से संगठन के साथ जुड़े रहने और सहयोग करने की अपील भी की। उनके बयान के बाद संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।






