दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के सादोपुर गांव में मेधावी छात्रा खुशी बैसोया, पुत्री श्री गुलाब प्रधान एवं पौत्री स्वर्गीय अजीपाल प्रधान के आवास पर पहुंचकर गौतमबुद्धनगर के जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी ने उन्हें सम्मानित किया।
खुशी बैसोया को इटली की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ पेरूजा द्वारा उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान किए जाने पर देवा भाटी ने खुशी एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खुशी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर देवा भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के लिए चयन होना गौरव की बात है। खुशी की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
खुशी की उपलब्धि पर परिवार, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






