नरसेना के नए थाना प्रभारी नितिन जावला ने संभाला चार्ज, भाकियू
पदाधिकारियों ने पहुंचकर स्वागत कर दी शुभकामनाएं।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर/नरसेना/ सलेमपुर थाने से स्थानांतरित होकर नरसेना थाने की कमान संभालने पहुंचे नितिन जावला ने शुक्रवार को विधिवत थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। नए थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना नरसेना पहुंचे और थाना प्रभारी से शिष्टाचार भेंट की।
भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी नितिन जावला का स्वागत करते हुए क्षेत्र की कुशलता और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नरसेना थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम जनता को पुलिस से बेहतर सहयोग और त्वरित न्याय मिलेगा।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित में बेहतर कार्यकाल की कामना की।
भाकियू अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। संगठन हमेशा जनहित के मुद्दों पर प्रशासन और पुलिस के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






