Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedज़िलाधिकारी जनता दर्शन में अतरौलिया निवासी मेनका प्रजापति को शिक्षा जारी रखने...

ज़िलाधिकारी जनता दर्शन में अतरौलिया निवासी मेनका प्रजापति को शिक्षा जारी रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा ₹1 लाख की सहायता कराई गयी उपलब्ध

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ – जनता दर्शन में अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर समस्या लेकर पहुंची तहसील बूढ़नपुर के अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम खानपुर फतेह निवासी छात्रा मेनका प्रजापति की मदद के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संवेदनशील पहल की है। छात्रा की शिक्षा में आर्थिक परेशानी आड़े न आए, इसके लिए जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मेनका प्रजापति को आगे की शिक्षा-दीक्षा के लिए एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मेनका प्रजापति पुत्री स्वर्गीय अमरजीत प्रजापति ने विगत दिनों जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्या रखी थी। छात्रा ने अपनी शिक्षा जारी रखने तथा आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता बताई थी। छात्रा की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उसकी शिक्षा में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। जिलाधिकारी ने छात्रा की पढ़ाई को सुचारु रूप से जारी रखने के उद्देश्य से तत्काल पहल करते हुए अब उसे एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में चेक प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने छात्रा को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आने-जाने की समस्या भी हुई दूर
मेनका की समस्या केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं थी। पढ़ाई के लिए उसे अपने गांव से जिला मुख्यालय तक बस से आने-जाने में भी परेशानी होती थी। इस समस्या को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। छात्रा की पढ़ाई प्रभावित न हो और उसे नियमित रूप से मुख्यालय आने-जाने में किसी तरह की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर उसका निःशुल्क एमएसटी पास भी बनवाया गया। एमएसटी पास की सुविधा मिलने से छात्रा को अब पढ़ाई के सिलसिले में मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी। वहीं एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उसकी आगे की शिक्षा के खर्च को लेकर भी बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img