गांधी चौक पर प्रकाश फैशन के समोसे-टिक्की का बढ़ा क्रेज, स्वाद लेने उमड़ रही भीड़
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर।जहांगीराबाद नगर के गांधी चौक स्थित प्रसिद्ध प्रकाश फैशन पैलेस ने अब समोसे और टिक्की का कारोबार भी शुरू किया है। दुकान शुरू होते ही स्वादिष्ट समोसे-टिक्की लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। नगर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी लोग यहां इनका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
दुकान पर ग्राहकों की लगातार बढ़ती भीड़ का आलम यह है कि कई लोगों को अपनी बारी के लिए करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोगों में समोसे और टिक्की का स्वाद लेने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि यहां के समोसे और टिक्की का स्वाद बेहद शानदार है और एक बार खाने के बाद दोबारा आने का मन करता है।
शाम के समय गांधी चौक स्थित दुकान पर विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। रास्ते से गुजरने वाले लोग भी रुककर समोसे और टिक्की का स्वाद ले रहे हैं। स्वाद और गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते प्रकाश फैशन का नया खाद्य कारोबार कम समय में ही नगर में अपनी पहचान बनाता नजर आ रहा है।
फोटो कैप्शन
टिक्की और समोसे तैयार करते कारीगर कैलाश शर्मा।






