Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedपहासू में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश।

पहासू में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश।

पहासू में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश।

डीके निगम/फरीद अंसारी संवाददाता 


पहासू (बुलंदशहर)। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर नगर पहासू में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। साथ ही लोगों से पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
जुलूस मस्जिद बाग-ए-फिरदौस, शिकारपुर रोड वाली मस्जिद से शुरू होकर पठान टोला, अलीगढ़ रोड, नगर पंचायत कार्यालय, मोहल्ला काजी खेल व्यापरियान, पुराने शनिबाजार, खुर्जा रोड, मुकर्रम इंटर कॉलेज होते हुए नगर के मुख्य बाजार से गुजरा। इसके बाद जुलूस नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित मदरसा गुलशन रजा-ए-मुस्तफा पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस की अध्यक्षता मुफ्ती फुरकान आलम मिसबाही ने की, जबकि संचालन हाफिज नजाकत अली ने किया। जुलूस में शामिल लोग नारे-ए-तकबीर बुलंद करते हुए और कलमा पढ़ते हुए सादगी के साथ आगे बढ़े।
अध्यक्षीय तकरीर में मुफ्ती फुरकान आलम मिसबाही ने लोगों से अपने वतन से मोहब्बत करने, आपसी भाईचारे के साथ रहने, माता-पिता का सम्मान करने, प्रेम का संदेश देने और सभी धर्मों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी पर तंज न कसने और बुरी संगत से दूर रहने का भी आह्वान किया।
पूर्व नगर अध्यक्ष फरीद अंसारी ने अभिभावकों से बच्चों को हिंदी-अंग्रेजी की दुनियावी शिक्षा के साथ दीनी तालीम दिलाने की अपील की, ताकि बच्चे धार्मिक त्योहारों और उनके महत्व को भी समझ सकें।
जुलूस में हाफिज नजाकत अली, हाफिज जहीर अंसारी, हाफिज अज़हरुद्दीन, मौलाना तौहीद अंसारी, फरीद अंसारी, पाशा अजमल, शमीम अंसारी, वाहिद खां, इस्लाम खां, सुहैल सूर्या, फैजान खां, मैराज सिद्दीकी, वरीश मुनीरी, यासीन तोता, कय्यूम खां, इकबाल रजा, यासीन मलिक, रहीश कुरैशी, अफजल खान, बिलाल खां, मलिंगा चौधरी, सरफराज एडवोकेट, जावेद हसन सहित दर्जनों अकीदतमंद शामिल रहे। जुलूस के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img