*ईद मिलाद उन- नवी पर जुलूस -ए मौहम्मदी निकला
*
*देश मे अमन चैन व भाई चारे का दिया पैग़ाम*
डीके निगम/फरीद अंसारी संवाददाता
पहासू (बुलंदशहर)। पैगम्बर हुजूर हजरत मौहम्मद साहब की यौमे पैदायश 12 रवीउल-अब्बल ईद मिलाद उन नवी पर इस्लाम के अनुयाइयो ने नगर मे जुलूस ए- मौहम्मदी निकालकर देश मे अमन चैन कायम रखने व आपसी भाई चारे का संदेश जन- जन तक पहुंचाया और हुजूर के बताये हुए रास्तो पर चलने की अपील की। जुलूस ए – मौहम्मदी मस्जिद बाग ए- फिरदोस शिकारपुर रोड वाली मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला पठान टोला से अलीगढ़ रोड पर से होता हुआ नगर पंचायत आफिस के पास से मोहल्ला काजी खेल व्यापरियान से होता हुआ पुराने शनिबाजार से खुर्जा रोड पर मुकर्रम इंटर कालेज से नगर के मुख्य बाजार होता हुआ। पुन:नगर पंचायत आफिस के सामने मदरसा गुलशन रजा ए- मुस्तफा पर समाप्त हुआ। जुलूस की अध्यक्षता मुफ्ती फुरकान आलम मिसबाही व संचालन हाफिज नजाकत अली ने की। जुलूस मे इस्लाम के अनुयायी नारे ए तकबीर बुलंद आबाज मे व कलमा पढ़ते हुए बड़े ही सादगी से चल रहे थे। अपनी अध्यक्षीय तकरीर मे मुफ्ती साहब ने हुजूर की योमे पैदाइश पर हुजूर के बताये हुए मार्गो जिसमे अपने वतन से बेपनाह मौहब्बत करना, भाईचारे के साथ रहना, अपने वालिदैन की इज्जत करना, प्यार का पैग़ाम देना, हर मजहब की इज्जत करना, किसी पर तन्ज नही कसना, बुरी शोहबत से दूर रहना आदि अन्य उनके बताये हुए मार्गो को आत्मसात करने की उपस्थित लोगो से अपील की। साथ ही पूर्व अध्यक्ष फरीद अंसारी ने अपने छोटे – छोटे बच्चों की दुनियावी तालीम हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही दीनी तालीम भी दिलाने की अपील की जिससे बच्चे सभी इस्लामी त्योहारो के महत्व को समझ व जान सके। जुलूस मे हाफिज नजाकत अली, हाफिज जहीर अंसारी, हाफिज अज़हरुद्दीन, मौलाना तौहीद अंसारी, फरीद अंसारी, पाशा अजमल, शमीम अंसारी, वाहिद खां, इस्लाम खां, सुहैल सूर्या, फैजान खां, मैराज सिद्दीकी, वरीश मुनीरी, यासीन तोता, कय्युम् खां, इकबाल रजा, यासीन मलिक, रहीश कुरेशी,अफजल खान, बिलाल खां, मलिंगा चौधरी, सरफराज एडवोकेट, जावेद हसन आदि दर्जनों अकीदत मंदो ने जुलूस मे शिरकत की अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।






