ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाकर की 120 वाहनों की जांच, 14 के काटे चालान।




मेरठ बदायूं हाईवे से पहासू जाने वाले तिराहे पर अब ट्रैफिक पुलिस कर्मी रहेगें तैनात।
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर। शनिवार को मेरठ बदायूं हाईवे पर बरासऊ मोड पर नाका लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने एस आई मुनेंद्र चौधरी के नेतृत्व में वाहनों की जांच की। पुलिस को पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जिनके वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं है वो यहां से गुजर रहे है। ऐसे में यहां पर नाका लगाया गया। करीब दो घंटे तक चले अभियान के तहत 14 वाहनों के चालान किए गए और लगभग 120 वाहनों की जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर से डिबाई व शिकारपुर से पहासू जाने का यह मुख्य मार्ग है। जब पुलिस की चैकिग चल रही थी तो वाहनों की लाइन लग गई। कुछ वाहन चालकों ने पुलिस को देखकर अपने वाहन पहले ही रोक लिए और जब तक पुलिस ने वाहनों की जांच नहीं की तब तक वाहन वहीं पर खड़े रहे। एस आई मुनेंद्र चौधरी ने बताया है कि अब इस तिराहे पर पुलिस की रोजाना ड्यूटी लगेगी और वाहनों की चेकिंग होगी इसलिए क्षेत्रीय लोगों से अपील की जा रही है कि बिना कागजात के और दो पहिया वाहनों को बिना हेलमेट के न चलाएं और पुलिस की अनावश्यक कार्यवाही से बचें। इस मौके पर एस आई मुनेंद्र चौधरी ट्रैफिक पुलिस कर्मी सुनील राणा एवं अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।






