Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशडूडा विभाग का कर्मचारी बनकर भाजपा नेता से ठगी का प्रयास, जांच...

डूडा विभाग का कर्मचारी बनकर भाजपा नेता से ठगी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस।

डूडा विभाग का कर्मचारी बनकर भाजपा नेता से ठगी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस।

​डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर

बुलंदशहर।शिकारपुर नगर के मौहल्ला कोट कलां निवासी भाजपा नेता रामकिशन लोधी पुत्र श्याम बाबू लोधी के मोबाइल पर मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात के मोबाइल नम्बर 9457×××××× से कॉल आई फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को डूडा विभाग का कर्मचारी बताकर दावा किया कि किसी मनोज चौधरी नामक व्यक्ति के प्रधानमंत्री आवास योजना या सम्बन्धित योजना के पैसे स्वीकृत हो गए है ​फोन पे के जरिए मांगी रकम मना करने पर दी गालियां। ​कॉल करने वाले की बातों पर जब रामकिशन लोधी को संदेह हुआ तो उन्होंने प्रतिक्रिया को और समझने के लिए पूछा कि इस योजना का लाभ कैसे मिलता है इस पर कथित कर्मचारी ने उन्हें झांसे में लेते हुए फोन पे के माध्यम से तुरन्त पैसे ट्रांसफर करने को कहा जब भाजपा नेता ने पैसे भेजने से साफ इनकार कर दिया तो ठग अपनी औकात पर आ गया और उसने भाजपा नेता रामकिशन लोधी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और सर्विलांस की मदद से आरोपी के नम्बर को ट्रेस किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img