Sunday, June 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशभाकियू महाशक्ति के धरना प्रदर्शन के बाद सड़क बनवाने की नगर पालिका...

भाकियू महाशक्ति के धरना प्रदर्शन के बाद सड़क बनवाने की नगर पालिका से मिली मंजूरी।

भाकियू महाशक्ति के धरना प्रदर्शन के बाद सड़क बनवाने की नगर पालिका से मिली मंजूरी।

oplus_0

oplus_0
oplus_0

शिकारपुर में भगत सिंह चौक से चरण सिंह छात्रावास तक अब जल्द बनेगा मार्ग: ईओ नीतू सिंह

सड़क निर्माण को लेकर भाकियू महाशक्ति एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान की पहल लाई रंग।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
बुलंदशहर ।शिकापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिकारपुर भगत सिंह चौक से चौधरी चरण सिंह छात्रावास तक के नवीन मार्ग (सड़क) निर्माण के प्रस्ताव को हाल ही में मंजूरी दी गई है। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 95,08,832 रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बेहतरीन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर नगर पालिका गेट पर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन भाकियू महाशक्ति के एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिरोही के नेतृत्व में दिया गया। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिकारपुर में भगत सिंह चौक से चौधरी चरण सिंह छात्रावास तक का रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिसको नगर पालिका द्वारा नहीं बनवाया जा रहा है। पालिका चेयरपर्सन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। करीब पांच घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद पालिका चेयरपर्सन को किसान यूनियन की शर्तें मानते हुए ईओ नीतू सिंह को किसानों के द्वारा मांगी जा रही मांगों को सुनने के लिए धरना स्थल पर भेजा। उधर धरना स्थल पर पहुंची ईओ नीतू सिंह ने किसानों के द्वारा एक ज्ञापन लेते हुए किसानों की मांग को हरी झंडी दे दी और कहा कि सोमवार से मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मिले आश्वासन के बाद धरना सम्पन्न हुआ। इस मौके पर एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिरोही ठाकुर संगीता सिंह चंद्रवीर सिंह बाबू सिंह गौरव चौधरी सुभाष चंद्र शिव कुमार सिंह हरेंद्र सिंह अशोक मास्टर जी आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img