Sunday, June 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

जनसागर टुडे 

आजमगढ़-  नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट, श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार तथा श्री अग्रसेन पुस्तकालय की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया। जहां समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री काशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल मौजूद रहीं। अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।नई कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में केवल नई टीम ही नहीं, बल्कि समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बेहद ऊर्जावान टीम है, इस टीम के सेवा कार्यों से समाज के अन्य लोगों और युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और अग्रसेन की सेना उपस्थित रही।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img