Monday, June 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशलोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनायी गयी*

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनायी गयी*

*लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनायी गयी*


जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
श्री महाराजा अग्रसेन भवन में सादगी, सेवा और संस्कारों की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती श्रद्धा सुमन अर्पित कर बनाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धर्म प्रकाश पाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकंदराबाद क्षेत्र विधायक लक्ष्मी राज सिंह उपस्थित रहे।
पाल समाज के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में सर्व समाज के सम्मानित लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मात्रशक्तियों की संख्या भी सर्वाधिक रही।
जयंती कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र तेवतिया ने बहुत सुंदर व मृदु भाषा में किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष चर्चा की।
मुख्य अतिथि ब्रह्म प्रकाश पाल ने अहिल्याबाई के जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों व जीवन का परिचय देते हुए जनमानस से उनके कार्यों को अपने जीवन में अपनाने को एक विशेष संदेश के रूप में बताया।
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर को एक अच्छा प्रशासक व सनातन धर्म को जोड़ने वाली राजमाता के रूप में वर्णित किया।
उन्होंने बताया सोमनाथ का मंदिर, काशी विश्वनाथ का मंदिर, केदारनाथ का मंदिर व अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कार्यकाल में कराया जो इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम आयोजन —पाल समाज की तरफ से मुख्य रूप में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मंगत रामपाल व पाल समाज के युवा वर्ग के उत्साही युवाओं ने कार्यक्रम संपन्न कराया।
जयंती समारोह में पाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने खेल व पढ़ाई में विशेष योग्यता हासिल की उनको पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस प्रकार के कार्यक्रम से ऐसे मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन होता है जो जीवन में आगे बढ़ाने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में होता है।
कार्यक्रम संयोजक मंगत रामपाल ने अपने उद्बोधन में कहा– लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में धर्म, नारी सम्मान, जन सेवा और सुशासन की अद्भुत मिसाइल स्थापित की उनका स्थान और कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा।
इस कार्यक्रम में नगर गुलावठी क्षेत्र से कुलदीप मोदी, त्रिलोकचंद शर्मा, मंगल सिंह चपराना,राकेश कौशिक, प्रदीप शर्मा,निक्कू प्रधान, महेश चंद वर्मा, इंद्रजीत भारद्वाज, संजीव गोयल डिग्गू, प्रोफेसर कुलदीप, मनोज पाल, कमलेश पाल,अंकित पाल ,सचिन पाल, रवि पाल, ललित पाल , शैंकी पाल, बृजेश पाल, सुनील पाल ,अमित पाल, संजीव पाल, आदेश चौहान, एडवोकेट जगतपाल सिंह, दीपक गोयल, हैप्पी वर्मा,संजीव फोटो स्टूडियो, आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img