Monday, June 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशछात्रों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प।

छात्रों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प।

 

छात्रों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प।

डीके निगम संवाददाता

शिकारपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को रज्जू भैया सैनिक स्कूल में छात्रों ने तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि डॉ सुमित स्नेहा (ओरल ऑन्कोलॉजिस्ट) के द्वारा छात्रों-अभिभावकों से तम्बाकू से दूर रहने और लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू छोड़ने के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के साथ मोटिवेशनल स्पीच दिया गया और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प दिलवाया गया स्वस्थ जीवन, स्वास्थ्य परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू एवं उससे बने सभी उत्पादों का त्याग आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं तंबाकू से दूर रहे तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शशी शेखर सिंह ने कहा कि इसका लक्ष्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को तंबाकू, धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर छात्र छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img