भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मथुरा, गोवर्धन और हरिद्वार के लिए हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस को किया रवाना।
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर/बुलंदशहर।भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अनुकंपा के फलस्वरूप शनिवार को विधानसभा शिकारपुर मुख्यालय से धार्मिक स्थलों जैसे हरिद्वार, मथुरा एवं गोवर्धन हेतु नई परिवहन सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह सेवा क्षेत्रवासियों की सुविधा, श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने एवं बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। साथ ही शिकारपुर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को इस नई सेवा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर ए.आर.एम.परमानंद, सभासद रंजीत सैनी, भोला, कपिल आर्य, राकेश, अमित सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्ण सिंघल, मनोज चौधरी, प्रमोद गुप्ता पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी आदि उपस्थित रहे।






