आगमी ईद पर्व को लेकर कस्बा चौकी में शांति समिति की हुई बैठक।


By D k nigam
शिकारपुर/ आगामी त्यौहार ईद उल जुहा को लेकर क़स्बा चौकी शिकारपुर में सभी वार्ड सदस्यों तथा नगर के संभ्रांत लोगों के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार द्वारा शांति समिति की बैठक की गयी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा है कि ईद पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाए लेकिन किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो करूंगा सख्त कार्रवाई। किसी अनधिकृत पशु की कुर्बानी ना करें और सार्वजनिक स्थान पर पशुओं के अवशेष न डालें गड्ढा खोद कर कही पर दबा दे ईद पर पुलिस फोर्स नगर में हर समय भ्रमण शील रहेगा। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है तो पुलिस को फोन पर सूचित करें पुलिस आपकी मदद के लिए तत्पर रहेगी। वही कस्बा इंचार्च ने कहा है कि शहर में पुलिस की हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी। फैंटम पुलिस कर्मी नगर में लगातार गस्त पर रहेगें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चौकी इंचार्च और वार्ड सभासद तथा नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।






