24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में मंगलवार सुबह को एक युवक का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थिति में पंखे पर लटका मिला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए हैं। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र विजय सिंह उम्र करीब 24 वर्ष का शव उसके ही घर में पंखे से लटका हुआ मिला पु
लिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
उधर इस संबंध में अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।






