Saturday, May 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति द्वारा लालगंज मे निकाली गई पैदल रेल...

रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति द्वारा लालगंज मे निकाली गई पैदल रेल पथ यात्रा

जनसागर टुडे 

लालगंज आजमगढ़ – रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के आवाहन पर शनिवार को हजारों की संख्या में लोगों ने देवगांव बुढ़ऊ बाबा मंदिर से जीवली नहर देवगांव तक पैदल मार्च किया गया ! उसके बाद वहां से लोग वाहन से लालगंज पहुंचे और एक ढाबा के पास से पुनः पैदल मार्च लालगंज बाजार होते हुए मसीरपुर तिराहे तक गई ! इस दौरान प्रशासन के लोग चौकी प्रभारी लालगंज रविन्द्र पांडे
पूरी तरह मुस्तैद होकर हर आपदा से निपटने के लिए रेल मार्च की अगवानी कर रहे थे ! इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तख्तीया लेकर लालगंज को रेल से जोड़ो, जब तक रेल नहीं संघर्ष हमारा चलता रहेगा आदि नारों के साथ पैदल चल रहें थे! कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ल ने कहा कि हम लोग गांव गांव जाकर रेलवे लाइन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलकर चौपाल करेंगे और चौपाल के माध्यम से रेलवे की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू ने कहा कि अभी तो यह पैदल मार्च के साथ रेलवे का संघर्ष प्रारंभ हुआ है हम लोग रेलवे लाने के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे है । इस अवसर पर संयोजक राजेश शुक्ल, संतोष राय एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू, अखिलेश कुमार मिश्र, विधायक बेचाई सरोज, शरद यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव, समर बहादुर सिंह एडवोकेट,अखिलेश कुमार मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जनम सेठ, पूर्व प्रधान रामानुज मिश्र, अशोक सोनकर, पूर्व प्रधान अंजनी सिंह, गोल्डी राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद सरोज, संतोष तिवारी, दिनेश सिंह ,युधिष्ठिर सिंह धर्मराज सिंह, इंद्रेश मिश्र, पप्पू मिश्र, डब्बू बाबा,सोनू तिवारी, बलेन्द्र तिवारी, रितेश सिंह, सूरज सिंह, गौरव कुमार रघुवंशी, सुशील यादव, पवन यादव, डॉ प्रमोद सरोज, कमलेश पाल, प्रवेश राय सहित लालगंज नगर के लोग उपस्थित रहे !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img