बुलबुल ने मारी बाईक में टक्कर।बाईक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

बुगरासी से संवाददाता यतेंद्र त्यागी की रिपोर्ट
बुगरासी। शुक्रवार रात 10 बजे दौलतपुर स्टैंड पर एक बुलबुल गाडी ने सामने से आ रही बाईक को जोरदार टक्कर मारदी जिससे बाईक चालक व सवार दोनों गंभीर घायल हो गये। सूचना मिलते ही परिजनों ने कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार कस्बे निवासी आदिल व त्रिवेद अपनी बाईक से गैस एजेंसी की तरफ से अन्दर कस्बे की तरफ आ रहे थे जैसे ही दौलतपुर स्टैंड पर आये तो सामने से आ रही तेज गति बुलबुल ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बुलबुल चालक जलालपुर गांव की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दौड़-भाग कर बुलबुल को जलालपुर गांव के पास जाकर पकड लिया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिहान निवासी गेसूपुर थाना नरसेना बताया।उधर बाईक चालक व सवार आदिल व त्रिदेव दोनों गंभीर हालत में कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चौकी प्रभारी बुगरासी नीटू मलिक ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है,मिलते ही उचित कार्रवाई की जायेगी।मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में फैसले के प्रयास किये जा रहे हैं।मगर समाचार लिखे जाने तक ना तो तहरीर दी गई है और ना ही फैसला हो पाया है।






