Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबालिका इंटर कॉलेज में निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित, 337 छात्राएं होंगी...

बालिका इंटर कॉलेज में निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित, 337 छात्राएं होंगी लाभान्वित।

बालिका इंटर कॉलेज में निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित, 337 छात्राएं होंगी लाभान्वित।

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 

जहांगीराबाद। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नगर के लाल कुआँ स्थित डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं के लिए एक ‘निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) लक्ष्मीकांत पांडे और जिला विद्यालय निरीक्षक (डी आई ओ एस) विनय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मौजूद छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विपिन बंसल, अध्यक्ष मुकेश कुमार, सूर्य प्रकाश बंसल और प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना गौतम ने भी अपने विचार साझा किए। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन शालिनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के स्तर में लगातार सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब छात्राओं को स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और एआई आधारित अध्ययन पद्धति के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में संसाधनों को पहले से बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी छात्राओं को पूर्ण अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कुल 337 छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की जानी हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को उनकी पढ़ाई में सहायता प्रदान करना है। सरकार की इन योजनाओं का एकमात्र लक्ष्य हर एक बच्ची को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका बृजबाला, दीपिका, कविता, मीरा, पूजा, राशि, पूनम, योगेश, नेहा, लाल सिंह, अजय गोयल एवं विक्रम प्रवीण शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img