डिबाई में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र का जन्मदिन।

डिबाई से धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट
डिबाई।डिबाई की अनाज मण्डी में नव निर्मित भाजपा विधायक कार्यालय का उद्घाटन सौरभ सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।और वहीं इस दौरान सौरभ सिंह का जन्मदिन भी केक काटकर बडी ही सादगी से मनाया गया।आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बाबूजी कल्याण सिंह के पौत्र एवम पूर्व एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया के पुत्र सौरभ सिंह का जन्म दिन डिबाई की अनाज मण्डी में डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी के नये कार्यालय पर मनाया गया।जन्म दिन के मौके पर डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी व अन्य सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरभ सिंह को केक खिलाकर उन्हें जन्म दिन की शुभकानाएं दी
इस दौरान सौरभ सिंह ने डिबाई की अनाज मण्डी में विधायक सीपी सिंह लोधी के पुत्र वीरेन्द्र कुमार के नये प्रतिष्ठान का उद्घाटन भी किया
उद्घाटन से पहले प्रतिष्ठान पर पंडित भानु प्रताप आर्य व मवासी सिंह आर्य के मुखारबिंदु से विधि विधान के अनुसार भजन पूजा का भी आयोजन किया।इस दौरान केसरी सिंह लोधी,चरन सिंह लोधी,मलखान सिंह लोधी, अनार सिंह लोधी,भोला भईया एडवोकेट रूपेन्द्र कुमार लोधी,राजवीर सिहं एडवोकेट,हाकिम सिंह लोधी,राहुल लोधी, भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के अलावा सैकडों भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।






